एसडीएम डिंडौरी ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण
बगैर सूचना के अनुपस्थित पाये गए अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध की वेतन कटौती की कार्रवाई
डिंडौरी
एसडीएम रामबाबू देवांगन ने आज मंगलवार को डीपीसी कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय और जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के लिए निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से निरीक्षण समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित/अवकाश पर पाये जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध वेतन कटौती की कार्रवाई की है।
वेतन कटौती किए जाने हेतु कलेक्टर को प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार एसडीएम डिंडौरी देवांगन ने डीपीसी कार्यालय से सुखनंदन राठौर, नगर पालिका कार्यालय से खेमलता खम्परिया, नेहा मालवीय, तपस्या दुबे, जनपद कार्यालय से अमन सिंह मरावी, गौतम मरावी, ह्रदय सिंह मरावी, भारत सिंह मरावी, बेजू लाल यादव, दुवार सिंह, अशोक कुमार चंदेल, भगत लाल हथेश्वर, ओमप्रकाश राजपूत, जेके तिवारी, वृन्दा परस्ते, प्रकाश सिंह चंदेल, जिला शिक्षा कार्यालय से रत्ती सिंह सिन्द्राम जिला शिक्षा अधिकारी, नेमचंद तेकाम सहायक संचालक, सुमन तेकाम सहायक संचालक, मातादीन साण्डया भृत्य, प्रकाश धुर्वे, रमेश मरावी ऑपरेटर और स्वेता चौरसिया ऑपरेटर के विरूद्ध एक-एक दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…