PMAY के हितग्राही से राशि लेने के आरोप में सचिव सलैया फाटक नारायण चौधरी निलंबित

कटनी

 केंद्र शासन और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार संबंधी आचरण के मामलों में लोकसेवकों को बक्शा नही जाएगा।

मामला ऐसा है

जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत सलैया फाटक के सचिव नारायण चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत हितग्राही से राशि लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के संबंध में जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर आरोपी सचिव से 24 घंटे के भीतर जवाब चाहा था। लेकिन सलैया फाटक के सचिव चौधरी द्वारा प्रतिवाद में उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें अधिरोपित आरोप स्वीकार है।

जनपद पंचायत के सीईओ के प्रस्ताव पर हुई निलंबन की कार्यवाही

जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राही से राशि लेने संबंधी सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से विभाग की छबि शासन, प्रशासन में धूमिल होने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम पंचायत सलैया फाटक के सचिव श्री नारायण चौधरी को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत निलंबित करते हुए मुख्यालय जनपद पंचायत बहोरीबंद नियत किया है। निलंबित सचिव श्री चौधरी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

2 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

2 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

2 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

2 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

3 hours ago