गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 माओवादी ढेर, हथियार बरामद

गरियाबंद
जिले के मैनपुर इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर मनोज उर्फ माडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर मारा गया है। साथ ही 40 लाख का इनामी उड़ीसा स्टेट कमेटी सदस्य प्रमोद उर्फ पाड़न्ना भी ढेर हो गया।

10 माओवादियों के शव बरामद
मुठभेड़ में अब तक 10 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जवानों को घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है। इसमें एके-47, इंसास, एसएलआर और बड़ी संख्या में विस्फोटक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार एसटीएफ, ई-30 और कोबरा बटालियन के जवान मैनपुर के मटाल जंगल में सुबह से सर्चिंग अभियान चला रहे थे।
 
अभी भी जारी है मुठभेड़
इसी दौरान माओवादियों से आमना-सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि इलाके में माओवादियों की बड़ी संख्या मौजूद थी। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि अभी भी रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। वे लगातार मौके पर मौजूद जवानों से संपर्क बनाए हुए हैं।

Admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

30 minutes ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

1 hour ago
स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…

1 hour ago
CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

2 hours ago
धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार. ऐतिहासिक भोजशाला के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश जिला प्रशासन…

2 hours ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

2 hours ago