अलीराजपुर के लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्म-विश्वास को देखकर मन गदगद है: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अलीराजपुर आकर भगोरिया महोत्सव में शामिल होकर में गर्व का अनुभव कर रहा हूँ। भगोरिया महोत्सव में उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्मविश्वास को देखकर मन गदगद है। अलीराजपुर ने पिछले 20 वर्षों में तरक्की की नई ऊॅचाईयों को छूआ है। आज लोगों के पक्के मकान है, घर-घर तक जल पहुंच रहा है, आज जिले के किसान साल में 3–3 फसलें लें रहे है, ये स्थिति पिछले 20 वर्षों में बदली है। मंत्री विजयवर्गीय ने आज यह बात आज भगोरिया महोत्सव में शामिल होने के बाद कहीं।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों को धरातल तक लाने के लिए मंत्री नागर सिंह चौहान ने मेहनत की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से अलीराजपुर आ रहे है। राज्य सरकार के प्रयासों से पलायन पहले की तुलना में कम हुआ है, सम्पन्नता बढ़ी है और जनजातीय अंचल के नागरिकों के अंदर आत्म-विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं कार्यों को विश्व स्तर तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार किया जा रहा है। भगोरिया महापर्व उल्लास के साथ मनाया जाता रहे इसके लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। भगोरिया महापर्व में मंत्री विजयवर्गीय एवं राज्य मंत्री गौतम टेटवाल का स्वागत जनजातीय संस्कृति को परिलक्षित करती हुई जैकेट और साफा पहनाकर मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान द्वारा किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: kailash

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

3 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

3 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

3 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

3 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

3 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

4 hours ago