श्योपुर के बिलवाड़ा में किसान के घर में मगरमच्‍छ घुसने से सनसनी फैली, ग्रामीणों ने रस्‍सी से बांधा

श्योपुर

 जिले के बिलवाड़ा गांव में बीती एक घर 7 फीट लंबा मगरच्छ घर में घुस गया जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गनीमत ये रही कि किसी पर हमला करता इससे पहले ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ गई और उन्होंने रेस्क्यू कर रस्सी से बांधकर भैंस के खूटे से बांध दिया। सूचना मिलने के बाद रविवार को वन विभाग अमले गांव में पहुंचकर मगरमच्छ को मुक्त कराकर चंबल नदी में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बिलवाड़ा निवासी किसान मूलचंद मीणा के घर में मगरमच्छ घुस गया। जिसे किसान ने पड़ोसी ग्रामीणों की मदद से रस्सी से बांधकर मवेशियों को बांधने वाले लकड़ी के खूंटे से बांध दिया। रात भर यह मगरमच्छ वहीं बंधा रहा। सुबह होने के बाद करीब 10 बजे वन विभाग टीम ने मगरमच्छ को मुक्त करा दिया। गांवों में मगरमच्छ घुसने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

इस वजह से नदी- नालों के आसपास के ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। इससे पहले 13 जुलाई को वीरपुर थाना इलाके के श्यामपुर गांव में मगरमच्छ घुस गया था। तब ग्रामीणों और वन अमले ने उसे रेस्क्यू करके चंबल में छोड़ दिया था। उससे पहले सोईकलां कस्बे में सीप नदी से के पास खड़े एक स्वान का शिकार भी मगरमच्छ ने कर लिया था। लुहाड़ गांव में एक किसान खेत में गेढ़ मचा रहा था तभी किसान के ट्रैक्टर के पहिये के आगे मगरच्छ आ गया। यान महीने भर में कुल चार मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

29 minutes ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

39 minutes ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

43 minutes ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

47 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

52 minutes ago
CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

दंतेवाड़ा : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी…

1 hour ago