सिवनी.
घंसौर थाना क्षेत्र के लालपुर से शादी कर लौट रहे बारातियों से भरा वाहन आदेगांव थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव के पास सोमवार की सुबह पलट गया। हादसे में जहां तीन बारातियों की मौत हो गई वहीं वाहन में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची आदेगांव थाना पुलिस ने जांच कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
आदेगांव थाना पुलिस ने बताया है कि बुलेरो वाहन में दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोग सवार थे। हिनोतिया गांव के पास वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लखनादौन लाया गया।
यहां जांच के बाद डाक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच में से दो की स्थिति गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दुल्हन की बहन अनुराधा पिता सुनील उइके (13), बीरुलाल व वाहन चालक मुकेश की मौत हो गई।
प्रतिदिन 1000 विद्यार्थी कर रहे अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बना प्रमुख केंद्र सेंट्रल…
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…
दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…
कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…
गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…