पीड़ितों की सेवा ही परमेश्वर की सच्ची सेवा : राज्यपाल पटेल

पीड़ितों की सेवा ही परमेश्वर की सच्ची सेवा : राज्यपाल पटेल

राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसाईटी की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित किया
उत्कृष्ट कार्य करने वाली रेडक्रॉस ईकाईयों को  राज्यपाल पटेल ने सम्मानित भी किया

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही परमेश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्य, मानवता की सेवा का माध्यम है। जिला ईकाईयाँ सेवा के इस अभियान में बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। रेडक्रॉस गरीबों और पीड़ितों तक चिकित्सा सेवायें पहुँचाने के लिए विशेष कदम उठाएं। पटेल आज राजभवन के सांदीपनि सभागार में स्टेट रेडक्रॉस की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल और रेडक्रॉस सोसाईटी के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे भी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि समाज के ग़रीब, वंचित और ज़रूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवायें पहुँचाने में रेडक्रॉस की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। रेडक्रॉस शासकीय चिकित्सालयों में आधुनिक उपचार संसाधनों की आपूर्ति में सहयोग के लिए समृद्ध वर्ग को भी जोड़ें। नए कॉलेजों को युवक रेडक्रॉस में पंजीकृत करने का अभियान चलायें। युवाओं को भी सामाजिक सरोकारों के लिए संस्कारित कर योगदान देने के अवसर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा टी.बी. जागरूकता के अभियान में निक्षय मित्र बनाने का कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया के रोगियों की मदद के लिए जन सहयोग का अभियान चलाए जाने की आवश्यकता बताई। पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन के लिए चिकित्सकों और मेडिकल स्टॉफ़ में संवेदनशीलता बहुत ज़रूरी है। वर्ष 2047 तक सिकल सेल उन्मूलन के लिए जनजातीय बाहुल्य जिलों में चिन्हांकन, इलाज और काउंसिलिंग का कार्य तेज गति से सुनिश्चित किया जाये।

कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल का आत्मीय स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने विभिन्न ज़िलों की रेडक्रॉस ईकाईयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. गगन कोल्हे ने स्वागत भाषण दिया। जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी ने सोसाइटी की गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव ने सोसाइटी के वित्तीय प्रबंधन का ब्यौरा दिया। वाइस चेयरमैन भारत झंवर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ऑल इण्डिया ब्लड बैंक की डायरेक्टर श्रीमती वंशी सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, राज्य और जिला रेडक्रॉस समितियों के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…

1 second ago
CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…

13 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर…

18 minutes ago
मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

रायपुर  छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती किसानों के लिए वरदान…

23 minutes ago
CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां…

26 minutes ago
मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

भोपाल  राज्य क्षेत्र के थर्मल पॉवर स्टेशनों में एक नया इतिहास रचते हुए, मध्यप्रदेश पॉवर…

28 minutes ago