संक्रांति से पहले बढ़े तिल के रेट, 200 रुपये किलो पर पहुंचे, गुड भी हुआ महंगा

विदिशा
संक्रांति के मौके पर घर-घर में लड्डू बनाए जाते हैं, लेकिन इस साल लड्डू बनाने वाली किराना सामग्री के दाम कई गुना बढ़ गए हैं जिसके चलते लोग पिछले साल की अपेक्षा कम ही किराना खरीद रहे हैं। पिछले साल 35 से 40 रुपये किलो बिकने वाले गुड़ के दाम 45 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं तिल के दाम 200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए है।बता दें कि तीज-त्योहार आते ही खासकर किराना आदि खाद्य सामग्रियों के दामों में तेजी आने लगती है। संक्रांति आते ही शहर में गुड़ के दामों में 10 रुपये प्रति किलो तक की तेजी आ गई है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि गन्ना लगाने से लेकर गुड़ बनाने तक की लागत अधिक आने के कारण गुड़ के दामों में तेजी आई है। गुड़ विक्रेता यशवंत शर्मा ने बताया कि पिछले साल गुड़ के दाम 35 से 40 रुपये प्रति किलो रहे थे, लेकिन उन्हें इस साल गुड़ महंगा मिला है जिसके चलते उन्हें 45 से 50 रुपये प्रति किलो में गुड़ विक्रय करना पड़ रहा है। बाजार में 40, 45 और 50 रुपये प्रति किलो में गुड़ बेचा जा रहा है।

चिरोंजी के दाम भी बढ़े
चिरोंजी के दामों में एक हजार रुपये तक की आई है तेजी फुटकर किराना व्यापारी राकेश साहू का कहना है कि चिरोंजी पिछले साल 1400 रुपये प्रति किलो थीं, इस साल दाम बढ़कर 2400 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। यानि चिरोंजी के दामों में एक हजार रुपये तक की तेजी आई है। तिल जो पिछले साल 150 से 160 रुपये प्रति किलो में आसानी से मिल रही थी, इस साल 200 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं राजगिर के दामों में भी प्रति किलो 70 रुपये की तेजी आई है।

घरों में अब कम ही बनते हैं लड्डू
बेसन में 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि के साथ 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मैदा के दामों में भी 8 से 10 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। रेडीमेड लड्डुओं की बड़ी मांग संक्रांति पर लड्डू बनाने की पहले घर-घर में महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती थी और बड़ी संख्या में बेसन, मैदा, चावल, राजगिर आदि के लड्डू बनाए जाते थे, लेकिन अब घरों में कम ही लड्डू बनाए जाते हैं। लोग रेडीमेड लड्डू खरीदने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि 15 नवंबर के बाद किराना सामग्री की बिक्री शुरू हो जाती थी जो 15 जनवरी तक चलती थी, लेकिन अब जनवरी में 10 से 15 दिन की ही ग्राहकी होती है। ज्यादातर लोग रेडीमेड लड्डू खरीदकर ले जाते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

3 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

3 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

3 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

3 hours ago