शहर में भी निकलेंगे शाह, तीन परिवारों से उनके घर पर मिलेंगे

भोपाल

रविवार को भोपाल दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहर में भी निकल सकते हैं। इस दौरान वे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे और उसके बाद वे केंद्रीय सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलने के लिए शहर में निकल सकते हैं। उनके इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी की जा रही है। 

शहर में निकलने के कार्यक्रम की संभावना को देखते हुए भोपाल पुलिस भी सक्रिय होने जा रही है।  25 नवंबर को अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे पहले ग्वालियर जाएंगे। जहां पर वे ग्वालियर-चंबल क्लस्टर के चारों लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड और गुना की प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद वे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सभा करेंगें। यहां पर बूथ समिति के सम्मेलन में भी वे शामिल होंगे। इसके बाद शाम को शाह भोपाल पहुंचेगे। जहां पर वे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे और लाभार्थी तीन परिवारों से संपर्क करेंगे।  लाभार्थी परिवारों से संपर्क करने के लिए अमित शाह शहर में निकल सकते हैं। शहर की दो या तीन बस्तियों में जाकर वे लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। शाह को किस बस्ती में ले जाना है यह शुक्रवार को तय होने की संभावना है। जिला भाजपा की इस संबंध में बैठक होने जा रही है। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी और कुछ चुनिंदा पदाधिकारी शामिल होंगे।

 क्लस्टर प्रभारियों को दो दिन में करना है सभी क्षेत्रों में बैठक
अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा के लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर प्रभारी अपने अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में हैं। भाजपा ने प्रदेश को सात क्लस्टर में बांटा है। सभी क्लस्टर प्रभारी पिछले दो दिनों से लगातार बैठक कर रहे हैं। सभी प्रभारियों के पास चार-चार लोकसभा क्षेत्र हैं। इन सभी को अपने-अपने क्षेत्र की विस्तार से रिपोर्ट बनाना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

18 minutes ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

28 minutes ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago