शहडोल की फुटबॉल स्टार सुहानी कोल का जर्मनी सफर, कोच और साथियों संग रवाना

शहडोल
 विचारपुर गांव में पिछले तीन साल से फुटबाल खेल रहीं सुहानी कोल का सपना पूरा होने जा रहा है। वह देश के नामी गिरामी फुटबाॅल खिलाडियों में जल्द ही शुमार होंगीं। शुक्रवार की रात 1.40 बजे दिल्ली से वह जर्मनी के लिए अपने साथी खिलाडियों व कोच के साथ भारत से जर्मनी के लिए रवाना होंगीं। ’नईदुनिया’ से बात करते हुए सुहानी काेल ने कहा है कि वह अपनी जर्मनी यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

इन्होंने कहा कि जब मैं छह साल की थी तब अपने पिता को खो दिया था। मां ज्योति कोल के साथ नानी के घर विचारपुर आ गई थी। शहडोल के रेलवे स्कूल में पढाई के दौरान ही फुटबाॅल का अभ्यास शुरू किया और पिछले तीन साल से विचारपुर में फुटबाॅल खेल रही हूं।

सुहानी ने कहा कि कोच लक्ष्मी सहीस जिन्होंने मुझे फुटबाॅल खेल की बारीकियां सिखाईं आज उनके ही साथ जर्मनी जाने का अवसर मिला है। यहां पर 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक फुटबाल खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिला है जो मेरे लिए गौरव का क्षण है।

सीएम ने की मुलाकात बढाया हौसला

    उल्लेखनीय है कि बीते दिनों शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर की ’मिनी ब्राजील’ फुटबाल टीम के खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया था।

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा था कि यह क्षण न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है

    मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की थी।

    उन्होंने कहा था कि विचारपुर की फुटबाॅल टीम शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश की असाधारण खेल प्रतिभा का परिचायक हैं।

    उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा था कि वे अपने कौशल और समर्पण से देश और प्रदेश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करें।

यह खिलाड़ी जा रहे सुहानी के साथ

विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के इस विशेष अवसर के लिए विचारपुर से कुल पांच खिलाड़ी और एक महिला प्रशिक्षक का चयन किया गया है। इनमें लक्ष्मी सहीस प्रशिक्षकाएं 31 वर्ष, सुहानी कोल खिलाड़ी 16 वर्ष ,सानिया कुशवाहा खिलाड़ी 14 वर्ष, प्रीतम कुमार खिलाड़ी 14 वर्ष, वीरेंद्र बैगा खिलाड़ी16 वर्ष एवं मनीष घसिया खिलाड़ीए 16 वर्ष के नाम शामिल हैं।

पीएम के मन की बात से मिली पहचान

उल्लेखनीय है कि विचारपुर की फुटबॉल टीम को यह पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 जुलाई 2023 को मन की बात कार्यक्रम में मिली थी। प्रधानमंत्री ने विचारपुर को ’मिनी ब्राजील’ के रूप में उल्लेखित किया था। इसके बाद जर्मनी के एक प्रतिष्ठित फुटबाल क्लब ने विचारपुर के पांच खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया गया है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago