फिर11 दिनों के लिए बंद होगी शहडोल- रीवा और इतवारी-नागपुर ट्रेन, बसों में बढ़ेगी भीड़

शहडोल

छिंदवाड़ा में ट्रेन यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, दरअसल 8 में से 10 में एवं 19 से 30 में तक दो चरणों में इतवारी से छिंदवाड़ा और रीवा से नागपुर जाने वाली ट्रेन रद्द की जाएगी, इसमें शहडोल की ट्रेन भी शामिल है जो लंबे समय तक थमी रहेगी ऐसे में रेल यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।

जानकारी के मुताबिक इतवारी स्टेशन पर एलएचएस पुशिंग का कार्य होना है यह कार्य 8 से 10 मई एवं 19 से 30 मई तक होगा। ऐसे में  ट्रेन निरस्त रहेगी। इसमें इतवारी से छिंदवाड़ा होते हुए रीवा एक्सप्रेस एवं नागपुर से छिंदवाड़ा होते हुए शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।

जबलपुर जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

छिंदवाड़ा से जबलपुर के लिए हर दिन केवल एक ही ट्रेन का परिचालन किया जाता है। जिससे यात्री कम पैसे में सुविधा से छिंदवाड़ा से जबलपुर तक जाते हैं। रेलवे ने अब उसे भी बंद कर दिया है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रीवा इतवारी को भी निरस्त किया है। ऐसे में यात्रियों को अब जबलपुर जाने के लिए बस का सहारा लेना पडेगा। जोकि महंगा पड़ता है। यात्रियों को छिंदवाड़ा से जबलुपर तक जाने के लिए 350 रूपए देने पड़ते हैं, वहीं ट्रेन से महज 100 रूपए में यात्री जबलपुर पहुंच जाता है।

ये ट्रेन रहेगी बंद
रेलवे के मुताबिक 8 से
10 मई तक नागपुर से चलने वाली नागपुर-शहडोल (11201) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 9 से 11 मई तक शहडोल से चलने वाली शहडोल-नागपुर (11202) एक्सप्रेस रद्द होगी। इसके बाद फिर से 19 से 30 मई तक नागपुर से चलने वाली नागपुर- शहडोल (11201) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 20 से 31 मई तक शहडोल से चलने वाली शहडोल-नागपुर (11202) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 8, 10, 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 एवं 31

मई को इतवारी से चलने वाली सुभाष चंद्र बोस इतवारी- रीवा (11755) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। जबकि 7, 9, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26, 28 एवं 30 मई को रीवा से चलने वाली रीवा-इतवारी (11756) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

4 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

4 hours ago