शाजापुर जिला अस्पताल की नर्स को डिलीवरी केलिए 15,000 की वसूली के आरोप में निलंबित किया

शाजापुर

 जिला अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार को निलंबित कर दिया गया है। लक्ष्मी पर ऑपरेशन से डिलीवरी के नाम पर 15000 रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप है। रुपए लेनदेन में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ता को भी चेतावनी दी गई है। मामले की शिकायत पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर ने की कार्रवाई

सीएमएचओ डॉक्टर अजय साल्विया ने मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। अजय ने बताया कि मामले में कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिला अस्पताल शाजापुर में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधी में नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल रहेगा।

आशा कार्यकर्ता को चेतावनी

गर्भवती महिला ममता बाई की डिलीवरी के लिए रुपए लेनदेन में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ता सीताबाई को सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया द्वारा चेतावनी पत्र दिया गया है। इसी मामले की जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने शाजापुर बस स्टैंड स्थित हरिओम मेडिकल पर भी जांच की थी।

डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में की गई जांच

शिकायत पर कार्रवाई के लिये डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर के नेतृत्व में जांच की गई। जांच में सामने आया कि ग्राम मूलीखेड़ा निवासी गोविन्द की पत्नी ममता बाई की डिलेवरी के लिये 15 हजार रुपये का लेन देन हुआ है।

जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर में बने कक्षा में क्लीनिक संचालित किया जाता है। इसी मेडिकल पर नर्स लक्ष्मी पंवार बैठकर गर्भवती महिलाओं को परामर्श देती थी। जिसके चलते मेडिकल भी सील किया गया था। मामले में नर्स लक्ष्मी पंवार से भी स्पष्टीकरण लिया गया, किंतु यह संतोषजनक नहीं होने पर नर्स पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

सात हजार नकद और आठ हजार ऑनलाइन लिये

मामले में शिकायतकर्ता भेरूलाल व उनके बेटे गोविंद (प्रसूता के पति) ने बताया कि लेनदेन की राशि में से सात हजार रुपये आशा कार्यकर्ता सीताबाई को नगद व आठ हजार रुपये आनलाइन भुगतान किए गए थे। ऑनलाइन किया गया भुगतान मामले की कार्रवाई में बड़ा सबूत रहा। इसके अलावा शिकायतकर्ता और आशा कार्यकर्ता द्वारा दिए गए बयान भी महत्वपूर्ण रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

10 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

10 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

10 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

10 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

11 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

11 hours ago