भोपाल
राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान की फोटो साझा करने की अपील की गई है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान के दौरान लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अच्छे से दीपावली पर्व मनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि उनके जीवन में भी खुशहाली लाई जा सके। हमारे घर में ऐसी अनेक वस्तुएं होती हैं जो हमारे उपयोग में नहीं आ रही है, किंतु अन्य लोगों के लिए वह बहुत उपयोगी हो सकती हैं। ऐसी वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र (नेकी की दीवार) में छोड़कर भी आप इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं।
दीपावली पर्व के दिन जरुरतमंद लोगों के साथ उनके घरों में जाकर त्यौहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके आनंद में सहभागी बनें। हर घर दिवाली अभियान के अंतर्गत अपने द्वारा की जाने वाली गतिविधि की फोटो mp.mygov.in के साथ साझा कर अन्य लोगों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
फोटो के साथ अपनी प्रेरणास्पद गतिविधि के बारे में बताएं, जिससे कि अन्य नागरिक भी प्रेरित हो सकें। चयनित उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। आपके द्वारा साझा की गयी गतिविधि एवं फोटो के साथ अपना नाम, पूरा पता, जिला एवं सम्पर्क भी साझा करें। अधिक जानकारी के लिए https://www.anandsansthanmp.in/ पर सम्पर्क कर सकते हैं।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…