लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

भोपाल 

निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (International Election Visitors Programme)" विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन का आयोजन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), इंदौर के सहयोग से किया गया।

सम्मेलन में देश के सभी राज्य और अमेरिका, नेपाल, मॉरिशस सहित कई देशों के निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि, विशेषज्ञ एवं अधिकारी ऑनलाइन शमिल हुए। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने, निर्वाचन प्रबंधन में नवाचार, मतदाता सहभागिता, तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं निर्वाचन से जुड़ी वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं ज्ञान-विनिमय की आवश्यकता पर जोर दिया।

सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न देशों के निर्वाचन संबंधी अनुभवों का आदान-प्रदान करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय निर्वाचन प्रणाली को और सुदृढ़ बनाना रहा।

कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव एवं स्टेट ट्रेनिंग नोडल ऑफिसर श्री राजेश यादव, श्री अनिल मालवीय सहित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), इंदौर के विशेषज्ञ, अधिकारी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर तथा विभिन्न महाविद्यालयों के प्रोफेसर और छात्र उपस्थित रहे।

 

Admin

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

3 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago