शर्मा ने की राजनाथ से खजुराहो में सैनिक स्कूल खोलने की मांग

भोपाल
 मध्य प्रदेश को जल्द ही दूसरा सैनिक स्कूल मिल सकता है। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खजुराहो में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की। सांसद की मांग पर राजनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। दरअसल मध्य प्रदेश में रीवा के अलावा एक भी सैनिक स्कूल नहीं है। ऐसे में कई छात्र जो इसमें पढ़ाई करना चाहते हैं, सीट न होने की वजह से वे वंचित हो जाते हैं। इसी को देखते हुए खजुराहो सांसद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपने क्षेत्र में एक सैनिक स्कूल खोलने की मांग की है।

अगर सरकार उनकी मांग को मान लेती है तो ऐसे में कई छात्रों को लाभ मिल सकता है। खजुराहो में सैनिक स्कूल खोलने से छात्रों को एयरपोर्ट, पायलट ट्रेनिंग सेंटर की सुविधा मिलेगी। खजुराहो में विमान और हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग सेंटर है। वीडी शर्मा की मांग से न सिर्फ खजुराहो बल्कि प्रदेश भर के छात्रों को फायदा होगा। सैनिक स्कूल में बेहतरीन शिक्षा के साथ ही अनुशासन और ट्रेनिंग भी दी जाती है। वहां से पासआउट छात्र बेहतर इंसान बनने के साथ ही करियर में भी नई उपलब्धियां हासिल करने के योग्य बनते हैं। बता दें, आम नागरिकों के बच्चे भी सैनिक स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं। सैनिक स्कूल में प्रवेश मानदंडों के अनुसार अंक लाने वाले हर स्टूडेंट को यहां पढ़ाई करने का अवसर मिलता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

13 minutes ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

23 minutes ago
एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति

एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति

 जबलपुर  हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद पाठक व न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ ने…

33 minutes ago
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल  नागरिक सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस के…

48 minutes ago
MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार…

1 hour ago