श्योपुर: आदिवासी मतदाता निभाते हैं जहां निर्णायक भूमिका

श्योपुर

 मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल श्योपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर इस बार दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है, वहीं समूचे क्षेत्र के एकमात्र अदिवासी प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा इस बार निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में ताल ठोंक कर दोनों दलों के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा से लगभग 30 साल पुराने दो प्रतिद्वंद्वी ही इस बार भी आमने-सामने हैं।

 भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मेवरा द्वारा बार-बार दल बदलने के कारण पार्टी ने इस बार उन्हें बमुश्किल उम्मीदवारी प्रदान की है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत पिछले 32 वर्षों से विजयपुर क्षेत्र से ही कांग्रेस के उम्मीदवार रहे हैं। इन दोनों के बीच कई बार चुनावी युद्ध हो चुका है, जिसमें दोनों एक दूसरे को पटखनी भी दे चुके हैं।

मेवरा ने पिछले चुनाव में भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी का विरोध किया था। इसके बाद पार्टी ने इस बार फिर उन्हें ही टिकट दे दिया है। सीताराम आदिवासी का टिकट कटने से आदिवासियों में भारी नाराजगी थी। ऐसे में उन्होंने अपना निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा मैदान में उतार दिया है, जिसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है। मुकेश मल्होत्रा ने 2018 का चुनाव भी लड़ा था। इस बार इस समूचे आदिवासी अंचल में मुकेश मल्होत्रा एकमात्र आदिवासी प्रत्यशी हैं। क्षेत्र में लगभग 60 हजार आदिवासी मत हैं।

वहीं श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने विधायक बाबू जण्डेल पर ही दांव खेला है। भाजपा भी इस बार भी पुराने उम्मीदवार पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय के ही भरोसे है। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला होने जा रहा है।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

5 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago