शिवगढ़ पुलिस ने तालाब में मिले महिला के शव की सुलझी गुत्थी, महिला के प्रेमी सहित तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

रतलाम
शिवगढ़ पुलिस ने जामदा भिलान तालाब में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में महिला के प्रेमी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला को प्रेमी उधार दिए 3500 रुपये नहीं दे रहा था, इस कारण वह बार-बार घर आकर प्रेमी के घर बैठने की धमकी दे रही थी। इससे नाराज होकर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चलती कार में प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

तालाब किनारे मिला था शव
एएसपी राजेश खाखा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि छह अगस्त 2024 की सुबह 35 वर्षीय लीलाबाई पुत्री ऊंकार झोड़िया निवासी ग्राम बिलड़ी का शव ग्राम जामदा भिलान स्थित तालाब की पुलिया के पास तालाब किनारे मिला था।शव गहरे पानी में नहीं था। स्वजन ने बताया था कि लीलाबाई के शरीर पर पहने जेवर भी गायब हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हुआ संदेह
लीलाबाई पांच अगस्त को सुबह शिवगढ़ गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी थी। संदेह था कि डूबने से उसकी मौत नहीं हुई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने (गला घोंटने) से होना बताया गया। टीम ने जांच की तो पता चला कि हत्या लीलाबाई के प्रेमी 25 वर्षीय रवि राठौर ने अपने साथियों के साथ किया था। उसके साथ 24 वर्षीय अनिल निनामा व 21 वर्षीय शिवराज सिंह डोडिया ने दिया था। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या के बाद लूटे जेवर
आरोपित हत्या करने के बाद जेवर भी लूटकर ले गए थे। उनके कब्जे से जेवर भी बरामद किए गए है। पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बाद में प्रकरण में लूट की धारा भी बढ़ाई गई है। टीम में एसआइ आरसी खड़िया, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी आदि भी शामिल थे।

मोबाइल काल डिटेल से खुला राज
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि लीलाबाई के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की तो फोन से अंतिम बार आरोपित रवि से बात होना पाया गया। रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि लीलाबाई से उसके प्रेम संबंध थे। लीलाबाई ने उसे 15 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसमें से वह 11500 रुपये दे चुका था तथा 3500 रुपये देना शेष थे। शेष रुपयों की मांग कर वह बार-बार फोन लगाकर घर आकर बैठने की धमकी देती थी। इस कारण उसने दोस्तों अनिल व शिवराज के साथ साजिश रचकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
 
कैमरों से बचने के लिए तालाब किनारे फेंका शव
एएसपी राकेश खाखा के अनुसार जिले के मुख्य मार्गों व बाजारों सहित अनेक स्थानों पर सीसीसीटी कैमरे लगे है। लीलाबाई को रवि ने शिवगढ़ बुलाया था। रवि व अनिल पांच अगस्त को शिवराज की कार से शिवगढ़ पहुंचे थे। वहां से लीलाबाई को कार में बैठाया तथा कुछ दूर चलने के बाद चलती कार में ही रवि ने गला दबाकर लीलाबाई की हत्या कर कर दी थी। इसके बाद वे शव फेंकने के लिए इधर-उधर घूमते रहे तथा कैमरों से बचने के लिए तालाब किनारे पहुंचे तथा वहां शव फेंक दिया था, क्योंकि तालाब के आसपास कैमरे नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

26 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

46 minutes ago
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…

56 minutes ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

1 hour ago
पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए

पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए

भोपाल  राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 28 जून 2026 (रविवार)…

1 hour ago
मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग

मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग

भोपाल प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष के चलते जब किसानों की समृद्धि पर विशेष ध्यान…

1 hour ago