शिवपुरी: छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों को चप्पलों की माला पहना कर जुलूस निकालने के मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज

शिवपुरी

  शिवपुरी जिले में दो युवकों को जूते की माला पहनाने और मल खिलाने का मामला सामने आया है। नरवर थाना पुलिस ने वरखाड़ी गांव के रहने वाले सात लोगों पर इन दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सात आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार बताया जा रहा है।

चार दिन पूर्व शुक्रवार दोपहर वरखाड़ी गांव में कुछ लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले में अनुज जाटव और संतोष केवट नाम के दो युवकों को लड़कियों से छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया गया था। ग्रामीणों ने मिलकर इन दो युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट की, फिर युवकों के गले में चप्पलों की माला डाल दी। ग्रामीण इतने पर भी नहीं रुके और मल (मैला) उनके मुँह में भर दिया। ग्रामीणों ने यह मल दोनों युवाओं के कपड़ों पर भी लगा दिया। बाद में दोनों युवकों का जुलूस निकालते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस को इन दोनों युवकों द्वारा बताया गया कि मुस्लिम ग्रामीण जो बता रहे हैं, उन दोनों ने ऐसा कुछ नहीं किया और वे सभी झूठ बोल रहे हैं। जब पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि जिस लड़की को ये इस मामले की मुख्य पीड़िता बता रहे हैं वह लड़की वहां उस समय मौजूद ही नहीं थी, ऐसे में पुलिस ने अपनी जांच में इस पूरे प्रकरण को झूठा पाया। इसके बाद दोनों युवकों के साथ बरते गए अमानवीय व्यवहार और उनके साथ मारपीट करने वाले सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने इस संबंध में हिस को बताया कि दोनों पीड़ित युवकों की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने वरखाड़ी गांव के रहने वाले अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानों, साइना बानों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। एक आरोपित वकील खान को छोड़कर सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार वकील खान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

3 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

3 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

3 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

4 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

4 hours ago