शिवराज और प्रताप भानु विदिशा में 33 साल बाद फिर आमने-सामने

विदिशा
 मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है विदिशा संसदीय क्षेत्र। यहां लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा के बीच मुकाबला होने वाला है। दोनों 33 साल बाद एक दूसरे के सामने हैं।

विदिशा संसदीय क्षेत्र मध्य प्रदेश के उन प्रमुख क्षेत्र में से है, जहां से कई दिग्गज निर्वाचित हुए हैं। इस क्षेत्र का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, रामनाथ गोयनका और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी प्रतिनिधित्व किया है।

यहां अब तक 15 चुनाव हुए हैं, जिनमें कांग्रेस सिर्फ दो बार जीती है और दोनों ही बार यहां प्रताप भानु शर्मा निर्वाचित हुए हैं। एक बार फिर कांग्रेस ने शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस में शर्मा की गिनती माधवराव सिंधिया के करीबियों में रही है।

विदिशा से भाजपा ने वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव का टिकट काटते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। चौहान पांच बार यहां से निर्वाचित हो चुके हैं और यह उनका छठा चुनाव है।

चौहान ने लोकसभा का पहला चुनाव 1991 में तब लड़ा था जब अटल बिहारी वाजपेई ने विदिशा के साथ लखनऊ से निर्वाचित होने के चलते विदिशा सीट छोड़ी थी। उस चुनाव में चौहान ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा को शिकस्त दी थी।

विदिशा में 33 साल बाद चौहान और शर्मा एक बार फिर आमने-सामने हैं। वर्तमान में शिवराज इसी संसदीय सीट की बुधनी विधानसभा से विधायक हैं। यह संसदीय क्षेत्र रायसेन, विदिशा, सीहोर और देवास जिलों में फैला हुआ है। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा का कब्जा है।

कौन हैं प्रताप भानु शर्मा?
प्रताप भानु शर्मा का जन्म 1947 में हुआ था. वे मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले हैं. प्रताप भानु शर्मा 7वीं और 8वीं लोकसभा में विदिशा सीट से सांसद रह चुके हैं. मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले प्रताप भानु शर्मा एक बड़े उद्योगपति भी रहे हैं. जब वे सांसद थे, तब उन्होंने स्वरोजगार योजनाओं को चलाया और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया.

इसके अलावा 1975-76 के बीच वे कांग्रेस की तरफ से जिला लघु उद्योग संगठन और और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 1980 और 1984 में उन्होंने विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. अब एक बार फिर वे लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इस बार उनका मुकाबला विदिशा से पांच बार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने यादवेंद्र सिंह यादव लड़ेंगे चुनाव
वहीं गुना सीट की अगर बात करें तो यहां से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया है. इससे पहले साल 2023 में मुंगावली से यादवेंद्र सिंह यादव को विधानसभा चुनाव लड़वाया गया था, लेकिन वे हार गए थे. माना जा रहा है कि गुना में यादव वोटों की संख्या को देखते हुए यादवेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया गया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago