शिवराज बोले – क्लाइमेट जोन के अनुसार तैयार बीजों से होगी खेती, आज 109 किस्में जारी करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

 भोपाल
 खेती के लिए देश के हर क्लाइमेट जोन के अनुसार बीजों की नई किस्में विकसित की गई हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) ने अलग-अलग फसलों के ऐसे 109 बीज तैयार किए हैं। 11 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजों की ये किस्में जारी करेंगे।

यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि क्लीन प्लांट प्रोग्राम के लिए 1,700 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जो किसान बागवानी के क्षेत्र में फलों की खेती करेंगे, उसके लिए पूरा एक सिस्टम है। इसके लिए नौ केंद्र बनाए जाएंगे।

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष उर्वरक सब्सिडी के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान है, जिसे जरूरत पर और बढ़ाएंगे।

    केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत लोगों को रोजगार कृषि क्षेत्र देता है। किसान अगर उत्पादक है तो सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। वह कुछ खरीदता है, उससे जीडीपी बढ़ती है।

    शिवराज सिंह चौहान के अनुसार प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।

    इसमें उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन लागत घटाना, कृषि उत्पाद का ठीक दाम देना, प्राकृतिक आपदा में नुकसान की क्षतिपूर्ति, कृषि का विविधीकरण, केवल परंपरागत फसल नहीं, फल, फूल, औषधि, मधुमक्खी पालन, कच्चे माल से विभिन्न चीजें बनाना और प्राकृतिक खेती सम्मिलित है।

    उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के लिए ही उन्नत किस्म के बीज विकसित किए जा रहे हैं।

    शिवराज ने बताया कि यूपीए की सरकार में कृषि बजट लगभग 27 हजार करोड़ रुपये होता था, वो अब सहयोगी क्षेत्र का मिलाकर 1.52 लाख करोड़ रुपये का है।

    अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के कारण खाद के जहाजों को घूमकर आना पड़ता है, जिसमें समय भी लगता है। यह भार किसान पर न आए इसके लिए इस वर्ष 2,625 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया गया है।

इन बीजों की किस्में आएंगी
अनाज में चावल की नौ, गेहूं की दौ, जौ की एक, मक्का की छह, ज्वार, बाजरा, रागी, छीना, सांबा की एक-एक। अरहर की दो, चने की दो, मसूर की तीन, मटर की एक, मूंग की दो, तिलहन की सात, चारे की सात, गन्ने की सात, कपास की पांच, जूट की एक और बागवानी की 40 किस्में। धान की ऐसी किस्म भी तैयार की गई है, जिसमें 20 प्रतिशत कम पानी लगेगा।

आइएएस रविंदर कुमार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निज सचिव नियुक्त
आईएएस अधिकारी रविंदर कुमार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। रविंदर कुमार अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम एंड यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) के 2012 बैच के आइएएस अधिकारी है। इनकी नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से 18 अप्रैल 2028 तक की अवधि यानी चार वर्ष के लिए की गई है। रविंदर कुमार वर्तमान में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Moditop-news

Recent Posts

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…

36 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

41 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

41 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

46 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

55 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

1 hour ago