श‍िवराज सिंह चौहान को मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली

भोपाल
मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और विदिशा से लोकसभा सांसद श‍िवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली है। श‍िवराज सिंह चौहान ने कल कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं।शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा। उन्‍होंने कहा कि अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं।

श‍िवराज ने कहा – मैं भाव विभोर हूं, अपने महान राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयां छुएगा और मेरा अपना विश्वास है भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत और शांति के पद का दिग्दर्शन कराएगा।

श‍िवराज ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए सदैव भगवान की पूजा रही है। अपनी जनता की सेवा और देश के विकास का जो अवसर मिला है। मन में है कि दिन और रात अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ परिश्रम करके अपने देश और अपनी जनता के लिए प्रधानमंत्रीजी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूं।

उल्‍लेखनीय है कि श‍िवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में मप्र की विदिशा सीट पर 8 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। वे चार बार मप्र के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे मप्र की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। श‍िवराज छठवीं बार विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे…

2 minutes ago
CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

पिथौरा। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कहीं…

8 minutes ago
CG : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन …

CG : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन …

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लव मैरिज…

13 minutes ago
भीषण गर्मी का असर: रायपुर नंदन वन की जंगल सफारी 2 दिन रहेगी बंद

भीषण गर्मी का असर: रायपुर नंदन वन की जंगल सफारी 2 दिन रहेगी बंद

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश और भीषण गर्मी…

18 minutes ago
CG : दूरस्थ वनांचल में पहुंची विकास की रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सुधरा सोलर पम्प, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

CG : दूरस्थ वनांचल में पहुंची विकास की रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सुधरा सोलर पम्प, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रायपुर, शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

18 minutes ago