डिंडौरी
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने 07 अक्टूबर को सेक्टर अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थित रहने पर प्रभारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एम मंसूरी और वनक्षेत्रपाल श्रीमती पुष्पा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. एम मंसूरी एवं पुष्पा सिंह द्वारा निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतते हुये म. प्र. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा म. प्र. सिविल सेवाएं (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन किया गया है।
अतः इनकी इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उक्त कार्यवाही की गई है। नोटिस प्राप्ति से 02 दिवस के भीतर संतोषजनक जबाव प्रस्तुत नहीं करने पर प्रभारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एम मंसूरी और श्रीमती पुष्पा सिंह के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…
’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…
पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…
नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…