तहसीलदार और प्रभारी नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी, जानें मामला

उमरिया
 कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले में लगातार राजस्व महाअभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं, इसमें गति प्रदान करने हेतु विगत दिनों तहसील चंदिया के साथ सर्किल लोढा और कौडिया में अभियान के प्रगति का जायजा लिया गया। जहां राजस्व महा अभियान के क्रियान्वायन में अपेक्षित गति नहीं पाए जाने पर चंदिया के तहसीलदार कर्तव्य अग्रवाल और सर्किल कौडिया एवं लोढा प्रभारी नायब तहसीलदार कौशल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होने स्पष्ट किया है कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार ने जिले के समस्त एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अभियान में लापरवाही बरतने वाले राजस्व विभाग के मैदानी अमले पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही राजस्व विभाग का अमला ग्रामीण क्षेत्रो में राजस्व शिविरों का आयोजन करें। इसके अलावा किसानों से आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण सुनिश्चित करें। इसी काम में लापरवाही पाए जाने पर एक्शन लिया गया है।

राजस्व मामलों की जांच करने पहुंचे कलेक्टर

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने तहसील चंदिया न्यायालय तहसीलदार कर्तव्य अग्रवाल के राजस्व के मामलों की जांच की। जहां कई केस में लापरवाही बरती गई थी। जिस पर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने जमीन मालिक रामकिशोर सिंह गोंड के केस का निरीक्षण तो पता चला कि 24 जून 2024 के बाद पेशी नहीं लगाई गई है। जिससे यह केस समय-सीमा से बाहर हो गया है। इसी तरह भूस्वामी मोहम्मद गौस ऊर्फ गोलू के केस की जांच करने पर सामने आया कि इस केस को आरसीएमएस में डिस्पोज कर दिया गया है। लेकिन इसका कोई भी आदेश ऑनलाइन अपलोड नहीं है। शासन के निर्देशानुसार आरसीएमएस पोर्टल में रजिस्टर केस का निराकरण शत-प्रतिशत किये जाने के निर्देश हैं।

जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर ने तहसीलदार को कारण नोटिस जारी किया। साथ ही कहा कि आपके द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण प्रदेश स्तर पर जिले की प्रगति प्रभावित हुई है। जो कि आपके पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है। आपका उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत है। नोटिस जारी करने के साथ उनसे पूछा गया है कि आपको पद से क्यों नहीं हटाया जाए इसका 7 दिन के अंदर जवाब दें।

नायब तहसीलदार को भी मिला नोटिस

इसी तरह कलेक्टर ने चंदिया तहसील के अंदर आने वाले वृत्त कौडिया और लोढ़ा औचक निरीक्षण किया। जहां राजस्व के कई मामलों में लापरवाही सामने आई है। इसके साथ ही राजस्व के मामले में कोई प्रगति नहीं दिखने पर नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

33 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

43 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

3 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

4 hours ago