दुकानों पर शराब लेने वोटर आइडी दिखाएं नहीं तो फार्म 6 भरना है जरूरी

महू

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत महू विधानसभा क्षेत्र में एक नया प्रयोग किया गया है। महू में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रशासन ने कुछ नियम भी लागू कर दिए हैं। इसमें प्रशासन ने शराब दुकान और रजिस्ट्रार कार्यालय में भी मतदाता जोड़ने के फार्म रखवा दिए हैं। इसमें शराब लेने वाले लोगों को वोटर आईडी दिखाना अनिवार्य किया है।

यदि व्यक्ति 18 साल से अधिक है और वोटर आईडी नहीं है तो उसे पहले वहां मतदाता के रूप में जुड़ने के लिए फार्म 6 भरना होगा। इसके बाद ही व्यक्ति शराब ले जा सकेगा। इसके अतिरिक्त अब तक इंदौर जिले की 9 विधानसभा में सबसे अधिक आवेदन आ चुके हैं। इसमें 2 अगस्त से 10 अगस्त तक कुल 4800 आवेदन आ चुके हैं। जो कि पूरे विधानसभा में पहले नंबर पर हैं।

11 हजार 238 मतदाता जोड़ने का लक्ष्य है

महू विधानसभा में वर्तमान कुल 259575 मतदाता हैं। इसमें नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 2 अगस्त से अभियान की शुरुआत हुई है जो कि 30 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत महू सबसे आगे चल रहा है। विधानसभा में 11 हजार 238 मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत अब तक 5621 जुड़ चुके हैं। इसमें पहले चलाए गए अभियान में भी मतदाता जुड़े हैं।

नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। इसमें प्रशासन ने ऐसी जगह को टारगेट किया है जहां पर ज्यादा लोगों का आना जाना होता है। इसमें शराब दुकान, राशन दुकान और रजिस्ट्रार कार्यालय में मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म 6 रखवाया है। इसमें शराब दुकान पर अनिवार्य रूप से वोटरआईडी मांगा जा रहा है। वोटर आईडी नहीं है और 18 साल से अधिक है तो उसे पहले फार्म भरना होगा तभी उसे शराब मिल सकेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

23 minutes ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

31 minutes ago
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

49 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

52 minutes ago
RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

12 hours ago