श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा: मंदिर-मंदिर गूंजा जय श्रीराम, भाजपा दफ्तर में अखंड रामायण का पाठ शुरू

भोपाल
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरा प्रदेश राम की भक्ति में डूब गया है। प्रदेश के शहरों के चौक चौराहों पर भगवान राम के बड़े-बड़े होर्डिंग, राम मंदिर के चित्र लगाए गए हैं। चौराहों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इस उत्सवी माहौल में भाजपा के नेता, सांसद, विधायक और मंत्री भी पीछे नहीं हैं।  रविवार की रात को कई स्थानों पर इस उत्सव पर आतिशबाजी की जाएगी। लोगों अपने-अपने घरों में दीपक जलाएंगे। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हर्ष में प्रदेश भाजपा दफ्तर में रविवार को अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ। जो सोमवार की सुबह तक निरंतर चलेगा। खास बात यह है कि यह अखंड रामायण का यह पाठ दिव्यांगजन ब्रेल लिपि से कर रहे हैं। प्रदेश भर से 108 दिव्यांगजन अखंड रामायण करने के लिए भाजपा ने उन्हें विशेष रूप से बुलाया है।

भगवान भी श्रीराम के लिए अयोध्या में हो रहे आयोयन के उपलक्ष्य में भाजपा ने अपने कार्यालय में स्थिति भगवान शिव और हनुमान के मंदिर में अखंड रामायण का पाठ आयोजित किया है। इसमें 11 पंड़ित ने पहले भगवान शिव और उनके परिवार के बाद भगवान हनुमान की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की। पूजा अर्चना में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा के कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए। देश में इस तरह का पहला आयोजन है जब 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं। हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन सोमवार की सुबह होगा। उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।  इस आयोजन के लिए मंदिर परिसर को सजाया गया है।

 पूरा भाजपा दफ्तर रविवार को राम मय हो गया। रामायण का पाठ शुरू होने से पहले यहां पर भजन कीर्तिन भी किए गए। कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ 22 जनवरी को पूरा होगा और ठीक 11 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके उपरांत भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

8 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

8 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

8 hours ago