एक माह पूर्व महिला की हुयी अंधी हत्या का सिंगरौली पुलिस ने किया पर्दाफाश

एक माह पूर्व महिला की हुयी अंधी हत्या का सिंगरौली पुलिस ने किया पर्दाफाश

मोरवा थाना क्षेत्र के परेवा नाला के पास एक माह पूर्व मिला था महिला का शव, महिला के प्रेमी ने की महिला की थी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली
 मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत एक माह पूर्व परेवा नाला के पास  झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, जिला सिंगरौली के पर्यवेक्षण में व एस.डी.ओ.पी. मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी एवं पुलिस टीम ने महिला की हत्या का पर्दाफास कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उक्त मामले के संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बतााय कि दिनांक 24-11-2024 को गोरबी पुलिस को सूचना मिली कि परेवा नाला के पास रेलवे ट्रेक से करीबन 30-40 मीटर दूर झाडियों में एक महिला की लाश मिली है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर अज्ञात मृतिका के शव की पहचान कराई गई। जो महिला ग्राम महदईया की रहने वाली रीता विश्वकर्मा के रूप में पहचान हुई जो दिनांक 20-11-2024 को अपने घर से दोपहर के समय निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। इस संबंध में उसके पति बृजेन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया एवं पीएम रिपोर्ट व जांच में आये साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस द्वारा अपनी विवेचना में महिला के घर से गुम होने के दिन से लगातार पतासाजी की जा रही थी व सायबर सेल की मदद से महिला के संपर्क में रहे व्यक्तियों की जानकारी ली गई जिसमें पाया गया कि रीता विश्वकर्मा का संपर्क शक्तिनगर निवासी प्रदीप कुमार साकेत से लगातार विगत एक वर्ष से बातचीत होती थी। प्रदीप से पूछताछ पर महिला एवं प्रदीप का प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। महिला प्रदीप कुमार के साथ एक साल से जुडी हुई थी। महिला अपने प्रेमी पर अपने साथ रहने के लिए लगातार दबाब बना रही थी। घटना दिनांक को भी महिला अपने घर से अपने प्रेमी से मिलने के लिये दोपहर को निकली जो बस स्टेंड मोरवा प्रदीप साकेत से मिली जो प्रदीप साकेत उसे ओड़ी मंदिर अनपरा घुमाकर रेल्वे स्टेशन मोरवा के पास आया बाद घटना स्थल के पास ले जाकर दोनो के बीच हुई बातचीत में महिला नें अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। इसी पर से प्रदीप ने उक्त महिला को गर्दन पकड़कर निचे गिरा दिया और पास ही पड़े पत्थर से सिर व चेहरे में गंभीर चोट पहुचां कर उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते इस मामले में एक-एक कड़ी को जोडकर इस अंधी हत्या का खुलासा करने में सफलता पाई है। मामले के आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही में शामिल टीम को दस हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी, चौकी प्रभारी गोरबी उप निरीक्षक भिपेन्द्र पाठक, सहा उप निरी. सतीश दीक्षित, सउनि गुलराज सिंह, प्रआर राजकुमार, नरेन्द्र यादव, उमाकांत शुक्ला, आर0 विश्वजीत यादव के साथ सायबर सेल के सोबाल वर्मा एवं नंदकिशोर बागरी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

मुंगेली। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 minute ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर लटक रहा टीन, खतरा…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर लटक रहा टीन, खतरा…

राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट जाने वाले मेन रोड पर कई दिनों से एक विज्ञान का टीन…

9 minutes ago
राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव , सोमनी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसे आत्महत्या के…

24 minutes ago
CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

रायपुर। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने के लालच में कारोबारी…

26 minutes ago
CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की…

37 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

39 minutes ago