भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ घटित घृणित घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी दूषित मानसिकता वाले लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता। इस प्रकरण में लगभग 200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पिछले 48 घंटों से लगातार बच्ची की तलाश में जुटे रहे। इस घृणित अपराध की जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की गई है। जांच दल को निर्देशित किया है कि सभी तथ्यों का गहराई से अध्ययन करें और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संलिप्त कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। इस तरह के वीभत्स अपराधों में फांसी का प्रावधान है और हमारी सरकार प्रयास करेगी कि ऐसे अपराधियों को फांसी जैसी कठोरतम सजा मिले। इसके साथ प्रदेश में इस तरह के सभी मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र न्याय दिलाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मासूम के परिजन के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस घड़ी में पूरा मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ है।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…