SIT भोपाल में हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपियों के संगठित नेटवर्क पता लगाएगी

भोपाल
भोपाल में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म की सुनियोजित घटना के तार मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से भी जुड़ने के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने भोपाल के आईजी (ग्रामीण) अभय सिंह की अध्यक्षता में विशेष जांच दल बनाया है।

जांच दल का मुख्य लक्ष्य आरोपितों के नेटवर्क का पता लगाने को लेकर रहेगा। जांच टीम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पुलिस आयुक्त कार्यालय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) सीआईडी, एआईजी महिला सुरक्षा और पुलिस अधीक्षक सायबर सेल को सदस्य बनाया गया है। इसकी निगरानी पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा करेगी।

चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया

वहीं, भोपाल में हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड में अशोका गार्डन थाना पुलिस ने रिमांड पर लिए सभी चार आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से फरहान, अली और नबील को जेल भेज दिया गया, जबकि चौथे आरोपित साहिल को जहांगीराबाद थाना पुलिस को पूछताछ के लिए सौंपा गया है। मामले का पांचवां आरोपित साद पहले से जेल में बंद है।

10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित

फरार छठवें आरोपित बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अबरार की दो-दो थाना पुलिस द्वारा 10-10 हजार का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भोपाल पुलिस की टीम पिछले दो सप्ताह से पश्चिम बंगाल और बिहार में डेरा डालकर बैठी है, लेकिन वह बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…

1 hour ago
MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…

1 hour ago
सोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक

सोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा ग्राम बोहरडीह,…

2 hours ago
रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

2 hours ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

2 hours ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

2 hours ago