महिला वीरता, महिला समाजसेवा के लिए दिए जाएंगे छह पुरस्कार

भोपाल

मध्यप्रदेश में नारी सम्मान की रक्षा हेतु साहसिक कार्य करने वाले महिला और पुरुष को सम्मानित करने राज्य सरकार मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार प्रदान करेगी। राज्य स्तर पर इसमें एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा और जिला स्तर पर पचास हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं के क्षेत्र में समाज सेवा, महिला सुरक्षा हेतु वीरता तथा साहस के  कार्य करने पर व्यक्तिगत, संस्थागत सामाजिक कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए छह राज्य और जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान करेगी। वर्ष 2023 में किए गए कार्यो के लिए पुरस्कार प्रदान करने  महिला एवं बाल विकास विभाग ने 25 जनवरी तक आवेदन बुलाए है। आवेदक को अपने आवेदन विभागीय वेबसाईट पर अपलोड करते हुए एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग के पास जमा कराना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से प्रविष्टि भेजने के लिए और जानकारी ली जा सकेगी।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार  हेतु काम करने वाले पुरुष और महिलाओं को राज्य स्तर पर एक लाख और जिला स्तर पर चयनित प्रविष्टि के लिए पचास हजार  रुपए और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। महिला समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरुस्कार दिया जाएगा। इसमें एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। महिला वीरता के लिए रानी अवंतिबाई वीरता पुरुस्कार दिया जाएगा। इसके तहत एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली संस्था और व्यक्ति को विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। इसके तहत एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

पुरुष और महिला साहसिक कार्यो हेतु अरुणा शानबाग साहस पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरुष और महिलाओं की सुरक्षा हेतु राज्य सरकार राष्टÑमाता पदमावती पुरस्कार देगी। इसके तहत विजेता को एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तरीय विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार के लिए महिला समाजसेवी का नाम, पता, संक्षिप्त विवरण, सेवा कार्य की उपलब्धि, प्रमाण सम्मितियां, प्रकाशन, आत्म कथ्य, पुरस्कार ग्रहण करने बाबत सहमति, अन्य सुसंगत जानकारी, पहले से प्राप्त पुरस्कार, सम्मानप्रस्तावक, वीरतापूर्ण कार्य, घटना का विवरण, मध्यप्रदेश का मूल निवासी होंने का प्रमाणपत्र, अन्य उपलब्धियों की जानकारी देना होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

3 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago