दिसंबर तक जबलपुर से चलेगी छह वीकली स्पेशल ट्रेन, यहां जानें पूरा शेड्यूल

जबलपुर

 यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर के पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ या टर्मिनेट होने वाली 6 जोड़ी वीकली स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि को पुनः बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.अब जबलपुर-पुणे-जबलपुर, रीवा-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-रीवा, जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर, रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति एवं जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिसम्बर माह तक चलेगी.

इस बढ़ी हुई अवधि के स्पेशल ट्रेन का रेलयात्री किसी भी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण करवा सकते हैं. इन स्पेशल ट्रेनों का बढ़ी हुई अवधि का विवरण निचे दिया गया है.

1. गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 दिसम्बर 2023 तक तथा गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 01 जनवरी 2024 तक विस्तारित की गई है.

2. गाड़ी संख्या 02187 रीवा-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 दिसम्बर 2023 तक तथा गाड़ी संख्या 02188 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 29 दिसम्बर तक विस्तारित की गई है.

3. गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 दिसम्बर 2023 तक तथा गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 30 दिसम्बर 2023 तक विस्तारित की गई है.

4. गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन  30 दिसम्बर 2023 तक तथा गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक स्पेशल 30 दिसम्बर 2023 तक विस्तारित की गई है.

5. गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 दिसम्बर 2023 तक तथा गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल  31 दिसम्बर 2023 तक विस्तारित की गई है.

6. गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 दिसम्बर 2023 तक तथा गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01 जनवरी 2024 तक विस्तारित की गई है.

सितंबर तक चलती रहेगी जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को अपनी निर्धारित समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन  30 सितंबर 2023 तक प्रत्येक शनिवार को अपनी निर्धारित समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी. इससे पहले इस यात्री गाड़ी को 1 जुलाई 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया था

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

50 minutes ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

2 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

2 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

2 hours ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

2 hours ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

3 hours ago