ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर लघुवनोपज संघ कर रहा है मंथन

 भोपाल

राजधानी में आयोजित पांच दिवसीय वन मेले में पांच दिन में 60 लाख रूपये से ज्यादा राज्य लघु वनोपज संघ ने व्यापार किया है। उसके बाद संघ ने सहकारी लघुवनोपज  समितियों को एक बड़ा बाजार मुहैया कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दिया है।

इससे प्रदेश की जड़ी- बूटियों को ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए  समितियां लोगों तक पहुंचाए। संघ से  जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि अगर वनोपज संघ ऑनलाइन शॉपिंग की दिशा में सफल होता है तो आने वाले समय में समितियां आर्थिक तौर पर पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी। गौरतलब है कि निजी कंपनियां पहले से ही ई- मार्केटिग के क्षेत्र में अपना कब्जा जमा चुकी है। अगर सहकारी समितियां अपने उत्पादों को ई- मार्केटिंग के क्षेत्र में उतारती है तो निश्चित ही निजी कंपनियों का दबदबा आयुर्वेद के क्षेत्र में पहले से ज्यादा कमजोर साबित होगा।

वनोपज समितियों के मोबाइल नंबर किए जाएंगे जारी
राज्य लघु वनोपज संघ के अधिकारी वनोपज समितियों के मोबाइल नंबर जारी करने की तैयारी कर रहे है। जिससे आम आदमी इन समितियों से जुड़े लोगों से आसानी से संपर्क कर सकें और इनके उत्पादों को लेकर चर्चा कर सकें। साथ ही संघ  इनके औषधीय उत्पादों के गुण को आम जन तक पहुंचाने की दिशा में विचार कर रहा है। जिससे नई पीढ़ी आयुर्वेद को बेहतर से जान सकें। मेले के अलावा समितियोें के पास बड़े स्तर पर जुड़ने का कोई और दूसरा विकल्प नहीं है। यही वजह है कि राज्य  लघु वनोपज संघ अब सहकारी समितियों को पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विचार कर रहा है।

अधिकारियों से चर्चा करूंगा
ऑनलाइन शापिंग को लेकर विभाग के अधिकारियों से चर्चा कंरूगा और प्रदेश में समितियों द्वारा किए जा रहे उत्पाद को बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
नागर सिंह चौहान, वन मंत्री

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

2 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago