अभी तक यूजी-पीजी में अपग्रेडेशन से 150 प्रवेश हुए, तीसरे CLC राउंड पर विराम

भोपाल

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 1349 प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों की 9.54 सीटों के लिए चल रही ई-प्रवेश प्रकिया के तहत मुख्य राउंड सहित तीसरे सीएलसी राउंड पर विराम लग गया है।  यूजी-पीजी में 3.91 लाख एडमिशन हुए हैं। अभी भी 5.63 लाख सीटें खाली हैं। विभाग का अपग्रेडेशन का विकल्प फेल हो चुका है। अभी तक यूजी-पीजी में अपग्रेडेशन से करीब 150 प्रवेश हुए हैं।

यूजी, पीजी की तीसरे सीएलसी में यूजी में आवंटित 1.18 लाख सीटों में से 72 हजार स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है, जबकि पीजी में 51,846 आवंटित सीटों में से 28 हजार 560 स्टूडेंट ने एडमिशन लिया है। चौथे सीएलसी राउंड में यूजी में 34 हजार नए रजिस्ट्रेशन और 65 हजार च्वॉइस फिलिंग हुई है। वहीं, पीजी में 7 हजार 480 स्टूडेंट ने नए रजिस्ट्रेशन कराए हैं, जबकि 27 हजार 656 ने च्वॉइस लॉक की है।

चौथे सीएलसी राउंड में यूजी-पीजी में आज और सत्यापन व 10 अगस्त को आवंटन होगा। इस तरह पहले मुख्य और थर्ड सीएलसी राउंड में यूजी-पीजी अब तक करीब 3.91 लाख प्रवेश ही हो सके हैं। विभाग ने गत वर्ष अपगे्रडेशन की व्यवस्था की थी, जो वर्तमान सत्र में फेल होती दिख रही है।

इसमें अभी तक करीब 150 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। यूजी में करीब 375 और पीजी में करीब 150 विद्यार्थियों ने अपगे्रडेशन का विकल्प दिया था। इसमें से यूजी में 100 और पीजी में करीब 50 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें विभाग का हर राउंड में पांच से छह दिन बर्बाद हुए हैं। विद्यार्थियों का अपग्रेडेशन के प्रति कम रुझान को देखते हुए अपग्रेडेशन की व्यवस्था को आगामी सत्र में बंद करने की व्यवस्था जरूर करेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

48 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

58 minutes ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago