प्रदेश में अब तक 722.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 722.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1140.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 367.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 638.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 571.3 मि.मी., गरियाबंद में 620.0 मि.मी., महासमुंद में 581.8 मि.मी. और धमतरी में 624.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 731.8 मि.मी., मुंगेली में 742.7 मि.मी., रायगढ़ में 858.2 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 621.3 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 908.8 मि.मी., सक्ती में 770.8 मि.मी., कोरबा में 753.1 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 678.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 603.5 मि.मी., कबीरधाम में 531.2 मि.मी., राजनांदगांव में 669.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 891.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 509.2 मि.मी., बालोद में 749.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 530.9 मि.मी., सूरजपुर में 865.8 मि.मी., जशपुर में 769.6 मि.मी., कोरिया में 820.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 747.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 908.6 मि.मी., कोंडागांव में 618.3 मि.मी., कांकेर में 797.8 मि.मी., नारायणपुर में 812.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 826.3 मि.मी., सुकमा में 642.0 मि.मी., और बीजापुर में 904.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Admin

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मिल रहा सिंचाई सुविधा का लाभ

CG : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मिल रहा सिंचाई सुविधा का लाभ

सेलो बोर निर्माण पर 20 हजार रुपये तक अनुदान, फसलों में विविधता से आय में…

1 minute ago
CG : जिला स्तरीय समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन

CG : जिला स्तरीय समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन

हस्तशिल्प, कला, योग, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अधिकारियों ने की मुक्तकंठ से…

7 minutes ago
CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मजबूती…

13 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रायपुर, 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम योग फॉर…

23 minutes ago
CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर, पंचायत…

26 minutes ago
CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूल धमतरी, जिले में नए…

29 minutes ago