सामाजिक न्याय, निशक्त कल्याण और उद्यानकी मंत्री कुशवाह ने कार्यभार ग्रहण किया

सामाजिक न्याय, निशक्त कल्याण और उद्यानकी मंत्री कुशवाह ने कार्यभार ग्रहण किया

भोपाल

सामाजिक न्याय निशक्त कल्याण, उद्यानकी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया|

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं उद्यानकी जे.एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण सचिन सिन्हा, आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण रमेश कुमार संचालक उद्यानिकी सुनिधि निवेदिता सहित अन्य विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में आँगनवाड़ी खोलने के लिये प्राथमिक सर्वे करें- महिला बाल विकास मंत्री भूरिया

औद्योगिक क्षेत्रों में आंगनवाड़ी सह पालना की व्यवस्था हो, विभागीय समीक्षा के दिये निर्देश – मंत्री भूरिया

भोपाल

महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विभागीय समीक्षा में आदिवासी बाहुल क्षेत्रों मे आंगनवाड़ी खोलने के लिये प्राथमिक सर्वे करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बच्चे दूरस्थ क्षेत्रों में बने स्कूलों मे जाते है। आँगनवाड़ी की व्यवस्था होने से प्राथमिक शिक्षा आसान होगी।

मंत्री भूरिया ने कहा कि औद्योगिक शहरी क्षेत्र मे कामकाजी महिलाओं के 6 माह से 6 वर्ष के बच्चे की बेहतर देखभाल के लिये आंगनवाड़ी सह पालना केन्द्र संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 52 जिलों मे 448 आंगनवाड़ी सह पालना के प्रस्ताव भारत सरकार से अनुमोदित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह पूरे प्रदेश मे मनाया जायेगा। इसके तहत 12 जनवरी को सभी बालक-बालिका गृह आंगनवाड़ी केन्द्र पर योगाभ्यास किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने जानकारी दी कि राष्ट्र शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप मध्यप्रदेश शाला पूर्व शिक्षा नीति-2022 अप्रैल 2022 से जारी है। बच्चों के लिये थीम आधारित पाठ्यक्रम अनुसार पुस्तिका एवं शिक्षक मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इसके लिये प्रथम चरण 19 हजार 353 आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केन्द्र के सहयोग से पूर्ण किया गया है।

आयुक्त महिला बाल विकास राम राव भोंसले ने पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

4 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

4 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

4 hours ago