स्वच्छता अभियान से नागरिकों को जोड़ने के लिये 22 जनवरी तक चल रहा है विशेष अभियान

भोपाल
श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की उपस्थिति को देखते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने आयुक्त समस्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका और नगर परिषद को दिशा-निदेश जारी किये है। यह अभियान 22 जनवरी तक सघन रूप से जारी रहेगा। प्रदेश में अभियान के शुरूआत 12 जनवरी से की जा चुकी है। आयुक्त नगरीय प्रशासन विकास श्री भरत यादव ने इस सम्पूर्ण व्यवस्था की निगरानी रखने के लिये विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक को सतत निगरानी रखने के लिये निर्देश दिये है।

निर्देशों में कहा गया है कि नगरीय निकायों में सभी सार्वजनिक और आवासीय क्षेत्रों में नागरिकों की भागीदारी से सघन सफाई अभियान चलाया जायें। इस दौरान निकायों में सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जायें। अभियान के दौरान विशेष रूप से मंदिरों के आसपास स्थानीय नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों और युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित की जायें। नगरीय प्रशासन एवं विकास ने जारी निर्देशों में कहा है कि नगरीय क्षेत्रों के सभी मंदिरों और पवित्र नदियों-जलाशयों पर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जायें। इस मौके पर दीपदान के लिये निकायों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ व्यवसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखे जाने के निर्देश दिये है।

निर्देशों में कहा गया है कि स्वच्छता अभियान के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिये स्थानीय स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता, श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया जाये। निकायों से कहा गया है कि जन संगठनों के माध्यम से अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य नाटिका और भजन संध्या का आयोजन किया जायें। निकाय में स्थित उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठानों में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के प्रसंगों पर परिचर्चा कराई जायें। निकाय में उपलब्ध सार्वजनिक शौलाचय की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जायें जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हों। ऐसे मौकों पर निकाय शहरी क्षेत्र में सौन्दर्यता पर विशेष ध्यान रखें। निकाय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित किया जाये।
 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरसिया  यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

5 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…

6 hours ago
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…

6 hours ago
बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…

6 hours ago
‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

भोपाल  पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…

6 hours ago