अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विशेष वॉकथॉन का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विशेष वॉकथॉन का होगा आयोजन

वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फ़ॉर अवेयरनेस

भोपाल

स्टेट नोडल प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं इनफर्टिलिटी और सेंटर प्रभारी, काटजू अस्पताल, भोपाल डॉ. रचना दुबे ने बताया कि महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और उन्हें निवारक चिकित्सा एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय महिला अस्पताल, भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फ़ॉर अवेयरनेस" थीम पर विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत बनाने के साथ-साथ कैलाशनाथ कटजू सिविल अस्पताल में नव स्थापित स्टेट ऑफ़ आर्ट "प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी और इनफर्टिलिटी सेंटर" की सेवाओं के प्रति जागरूक कराने के लिए किया जा रहा है।

डॉ. रचना दुबे ने बताया कि वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च 2025 को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सिटी प्लैटिनम प्लाजा के समीप) से किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है, जो प्रातः 6:30 बजे से 7:00 बजे तक किया जाएगा। वॉकथॉन में भाग लेने के लिए कोई विशेष पोशाक अनिवार्य नहीं है, प्रतिभागियों को आरामदायक परिधान और जूते/स्नीकर्स पहनकर आना होगा।

कार्यक्रम में महिलाओं को गायनेकोलॉजी, इनफर्टिलिटी और कैंसर निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही नव स्थापित "स्टेट-ऑफ-द-आर्ट प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी और इनफर्टिलिटी सेंटर" की सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। डॉ. रचना दुबे ने सभी नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे इस वॉकथॉन में भाग लें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

इच्छुक प्रतिभागी वॉकथॉन में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित लिंक का प्रयोग कर सकते हैं:

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe1DfPJQA7Ivdv8_LQBSJRab6Gp7aFhNvIrpcrAtQHBrfDYug/viewform?usp=header।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिलासपुर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, जेसीबी का बकेट फंसने से हादसे की आशंका

बिलासपुर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, जेसीबी का बकेट फंसने से हादसे की आशंका

बिलासपुर. पेंड्रारोड स्टेशन से बिलासपुर आ रही खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे करगीरोड स्टेशन में…

46 minutes ago
बिलासपुर: डीजल चोरी के आरोपी को छोड़ना ASI को पड़ा भारी, उमेश उपाध्याय सस्पेंड

बिलासपुर: डीजल चोरी के आरोपी को छोड़ना ASI को पड़ा भारी, उमेश उपाध्याय सस्पेंड

बिलासपुर. बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल…

56 minutes ago
जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में…

1 hour ago
Rajnandgaon : सौम्या कामधेनु माता की समाधि स्थल पर बनेगा ‘कामधेनु मंदिर धाम’ …

Rajnandgaon : सौम्या कामधेनु माता की समाधि स्थल पर बनेगा ‘कामधेनु मंदिर धाम’ …

खैरागढ़ । कामधेनु माता "सौम्या" की समाधि स्थल पर "कामधेनु मंदिर धाम" का निर्माण किया…

1 hour ago
CG : विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात …

CG : विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात …

रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों,…

1 hour ago
CG : रायपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 2 लाख के चार दोपहिया वाहन जब्त …

CG : रायपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 2 लाख के चार दोपहिया वाहन जब्त …

रायपुर । राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए…

2 hours ago