जबलपुर
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला जबलपुर जिले का है जहां यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन यात्री की मौत हो गई और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
दरअसल हादसा बरगी थाना अंतर्गत रमनपुर घाटी के पास हुआ है। अनियंत्रित होकर यात्री बस खाई में पलट गई जिससे तीन लोग की मौत हो गई 25 लोग घायल है। बताया जाता है कि यात्री बस अयोध्या से नागपुर जा रही थी, तभी आज सुबह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार के लिखे जाने तक मृतकों के नाम पते की जानकारी नहीं मिल पाई थी।
राजनांदगांव| एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत फार्मर लैंड आईडी तैयार करा चुके ऐसे किसानों, जिनकी भूमि…
अंबागढ़ चौकी| शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (ईग्नाईट) अंबागढ़ चौकी ( सीबीएसई) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय…
डोंगरगांव| छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा संभाग दुर्ग के नव पदस्थ संयुक्त संचालक…
रायपुर सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष की जनचौपाल सुदूर वनांचल में 'जिला पंचायत अध्यक्ष…
बेमेतरा । पंचायत संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास…
राजनांदगांव| रानीसागर तालाब के किनारे कई स्थानों से सुरक्षा रेलिंग चोरी हो जाने से दुर्घटना…