बिलासपुर
आज दिनांक 11 अगस्त 2025 सुबह 09:30 से 10:00 बजे के बीच एनएच-43 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो (MP18 ZG 0613) जिसमें 09 सवार थे, ने सामने से आ रही बाइक (MP65 MA 3418) को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अमृत चौधरी (30), निवासी उड़तान, थाना कोतमा, की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और दीवार से जा टकराई, जिसमें वाहन में सवार कई लोग भी मौत और गंभीर चोटों का शिकार हो गए।
सूचना मिलते ही थाना रामनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायलों को 108 एम्बुलेंस व अन्य साधनों से अस्पताल पहुँचाया। पुलिस की तत्परता से कई घायलों की जान बचाई जा सकी।
अभी तक की जानकारी के अनुसार मृतक व घायलों का विवरण इस प्रकार है ।
गंभीर घायल —
1. अमलेंद्र सिंह पिता स्व. रोशन सिंह गोंड (18), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — रेफर बिलासपुर
2. आशीष केवट पिता भोला केवट (18), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — मनेंद्रगढ़ अस्पताल
3. विकास सिंह पिता चरकू सिंह (19), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — अनूपपुर अस्पताल
4. करण सिंह पिता देवान सिंह (19), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — अनूपपुर अस्पताल
5. गुड्डा उर्फ़ लखन पिता हूबलाल (19), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — अनूपपुर अस्पताल
मृतक —
1. अमृत चौधरी (30), निवासी उड़तान, थाना कोतमा — बाइक सवार, मृत स्पॉट
2. भूपेंद्र घसिया पिता सूरज सहिस (17), निवासी छौहरी, थाना भालूमाड़ा — कोतमा अस्पताल
3. सौरभ प्रधान पिता हुकुम सिंह प्रधान (18), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — कोतमा अस्पताल
4. शुभम चौधरी पिता राकेश चौधरी (20), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — मृत स्पॉट
5. राहुल पिता तीरथ केवट (19), निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी — मृत स्पॉट
रायपुर. प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में…
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी…
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…
दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…
रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…