भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर 26 से 31 अगस्त 2024 तक प्रदेश भर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर देश भर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय स्तर पर भी खेल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिसमें बेडमिंटन, फन गेम्स, बास्केटबॉल एवं हॉकी मैच होंगे। प्रत्येक जिलों में 26 से 31 अगस्त 2024 तक भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार खेल गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर संचालनालय खेल और युवा कल्याण द्वारा टी.टी. नगर स्टेडियम में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी खेल अकादमी के खिलाडी, प्रशिक्षक और प्रभारी अधिकारियों की टीम प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सहभागिता करेंगे। हॉकी मैच का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान लिंक रोड भोपाल एवं बेडमिंटन, फन गेम्स, बास्केटबॉल का आयोजन तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में किया जावेगा।
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…