खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल  
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलों के आयोजन समाज में सौहार्द पूर्ण वातावरण का निर्माण करते हैं। खेल ही ऐसी विधा है जिसमें हारने वाला भी जीतने वाले को बधाई देता है और जीतने वाला हारने वाले को आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मार्तण्ड विद्यालय रीवा में मशाल प्रज्जवलित एवं ध्वज आरोहित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सफलता का मूलमंत्र कड़ी मेहनत है। समय सीमा निश्चित कर विद्यार्थियों को पढाई करते हुए खेल विधाओं में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। कबड्डी खेल हमारे देश में जमीन से जुड़ा खेल है जो गांव-गांव तक खेला जाता है। उन्होंने गांवों में तथा विद्यालयों में खेल मैदान होने की बात कही जिससे बच्चे व ग्रामीण वहां खेल विधाओं में भाग ले सकें। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की समझाइश दी तथा कहा कि जो व्यक्ति नशे के आदी हैं उनका नशा छुड़वाने के लिये रीवा में स्थापित नशामुक्ति संकल्प केन्द्र में पहुंचाया जाए, जिससे उन्हें नशे से दूर किया जा सके।

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन में दस संभागों के 468 खिलाड़ी व आफीशियल्स भाग ले रहे हैं। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, विवेक दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक तथा विभिन्न संभागों से आये कोच, रेफरी एवं छात्र-छात्राएँ व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

5 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

6 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

6 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

6 hours ago