स्टाफ नर्स का नाम होगा नर्सिंग ऑफिसर

रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर राज्य की नर्सों के सम्मान में नर्सिंग संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के अनुसार "नर्सिंग सिस्टर" अब "सीनियर नर्सिंग ऑफिसर" कहलाएंगी जबकि स्टाफ नर्स का नाम नर्सिंग ऑफिसर होगा।  
 
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ये घोषणा की है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी व नर्सिंग छात्र-छात्राओं के साथ अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों की सेवा में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दिन-रात समर्पण भाव से मरीजों की देखभाल कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव का सबसे बड़ा उदाहरण नर्सिंग स्टाफ प्रस्तुत करता है।  उन्होंने कोविड काल में नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सों ने समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य किया। चिकित्सा सेवा में नर्स माँ के समान होती है। उनका दर्जा माँ के समान उच्च है क्योंकि वे मरीजों की देखभाल परिवार की तरह करती हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्षों से लंबित कई सुविधाओं और व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर डॉ. रीना राजपूत, नीलिमा शर्मा, रंजना सिंह ठाकुर, सुमन देवांगन, कोमेश्वरी नवरंगे, प्रगति सतपुते, शीतल सोनी और नमिता डेनियल सहित पूरे नर्सिंग ऑफिसर को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Admin

Recent Posts

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…

22 minutes ago
CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…

25 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…

33 minutes ago
राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…

47 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण…

53 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान

बुद्धिमत्ता के बलबूते विश्व में पहचान बना सकते हैं युवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन…

56 minutes ago