स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने महाकाल की भस्म आरती में लिया हिस्सा, मंदिर समिति ने किया सम्मानित

उज्जैन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार सुबह उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल से विधि-विधान पूजन किया और मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इंडियन महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उन्हें भगवान का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

आपको बता दें कि दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और 5 विकेट लेकर पहली बार भारत को वर्ल्ड कप जिताया। उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा को जल्द ही यूपी सरकार भी सम्मानित करेगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

रायपुर. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (तरल उर्वरक) कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं।…

27 minutes ago
मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…

46 minutes ago
मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के…

56 minutes ago
खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…

1 hour ago
बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…

1 hour ago
बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री…

2 hours ago