राज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा के संबंध में जारी किये दिशा-निर्देश

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं और डाईस कोड प्राप्त मदरसों में कक्षा 5वीं और 8वीं में अध्ययनरत बच्चों के लिये एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्य पुस्तकों एवं पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह निर्देश समस्त जिला कलेक्टर को भी जारी कर दिये गये हैं।

जारी निर्देश में परीक्षा परिणाम के लिये अधिभार अंक निर्धारित किये गये हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिये अधिभार अंक 20, वार्षिक परीक्षा लिखित अधिभार अंक 60 और वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट कार्य के लिये अधिभार अंक 20 निर्धारित किये गये है। निर्देशों में कहा गया है कि समस्त शालाओं में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन राज्य शिक्षा द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिन्ट के आधार पर निर्मित कराये गये प्रश्न-पत्रों और निर्धारित समय-सारणी अनुसार कराया जायेगा। शासकीय शालाओं केलिये अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्र राज्य स्तर से निर्मित कराये जायेंगे। जबकि अशासकीय शालाएं राज्य दौरा निर्धारित ब्लू प्रिन्ट के आधार पर प्रश्न-पत्रों का निर्माण स्वयं करेंगी।

वार्षिक परीक्षा के लिये शासकीय शालाओं, मान्यता प्राप्त अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं और 8वीं के लिये पंजीकृत परीक्षार्थी के लिये कक्षावार, विषयवार निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार निर्मित कराये गये प्रश्न-पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे। परीक्षा आयोजन संबंधी समय-समय पर जारी निर्देश मध्यप्रदेश राज्य एजुकेशन पोर्टल की वेबसाइट https://www.educationportal.mp.gov.in/ देखे जा सकते हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: examtop-news

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

5 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

5 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

5 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago