जनकल्याण से जुड़े सुझावों पर आवश्यक निर्णय लेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनकल्याण से जुड़े सुझावों पर आवश्यक निर्णय लेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ़ मध्यप्रदेश में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश कार्यक्रम : 2024 में प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आम जनता के कल्याण से संबंधित सुझावों पर शासन द्वारा अमल किया जाएगा। दैनिक भास्कर द्वारा पाठकों से मांगे गए विभिन्न महत्वपूर्ण सुझावों पर राज्य सरकार कार्य करेगी। प्राप्त सुझावों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर भोपाल की ओर से राज्य संपादक सतीश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अखबार के पाठकों के सुझावों का संकलन भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाचार पत्र द्वारा विकास में सहभागिता देखने को मिलती है। मध्य प्रदेश को रोल मॉडल बनाने का प्रयास है और इस बारे में सभी पक्षों का सहयोग महत्व रखता है। अखबारों द्वारा सत्य आधारित समाचारों की प्रस्तुति, सामाजिक सरोकार की भावना, सकारात्मक खबरों को भी पर्याप्त स्थान देने और पर्वों, त्यौहार पर विशेष सामग्री के प्रकाशन के साथ ही भावनात्मक रूप से पाठकों को जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं। अखबार में आध्यात्मिक, धार्मिक विषयों पर विजय शंकर मेहता जैसे स्तंभ लेखक नियमित रूप से लिखते हैं। अखबार देश की माटी की सुगंध की अनुभूति करवाते हैं। हमारी संस्कृति व्यक्ति को सदैव जड़ों से जोड़ती है। वसुंधरा में बहुत सी संस्कृतियां समाहित हैं। नूतन सत्य का दर्शन करवाने का साहस समाचार पत्रों में होना चाहिए। इस नाते दैनिक भास्कर की भूमिका महत्वपूर्ण है। अखबार का विस्तार मध्य प्रदेश से प्रारंभ होकर देश भर में हुआ। आज यह भारत के साथ ही महाद्वीप का अखबार बनने की तरफ अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सार्थक आयोजन के लिए दैनिक भास्कर प्रबंधन को बधाई दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में समाचार पत्र के सीईओ सुमित मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 73 हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

2 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

3 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

3 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

3 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

3 hours ago