सीएम के लिए 200 करोड़ का नया जेट प्लेन खरीदने की तैयारी में प्रदेश

भोपाल

प्रदेश के नये  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लिए राज्य सरकार नया जेट प्लेन खरीदेगी। लगभग दो सौ करोड़ रुपए की कीमत में खरीदे जाने वाले इस नौ सीटर मिडसाइज जेट विमान में कई अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।  विमानन विभाग ने इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट आमंत्रित कर लिए है।

विमानन विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में जेट प्लेन खरीदने के कवायद शुरु की थी। उस समय टैक्सट्रान कंपनी का टेंडर फाइनल हुआ था। लेकिन कंपनी ने समय पर विमान खरीदने के लिए फाइनल रेट नहीं दिए और अनुबंध भी नहीं किया।

इसके चलते यह टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। अब नये सिरे से कंपीननियों से ईओआई बुलाए गए है। सीएस की अध्यक्षता में बनी कंपनी आरएफपी एप्रूव करेगी  इसके बाद निजी कंपनियों से आने वाले प्रस्तावों के तकनीकी और फाइनेंशियल बिड खोले जाएंगे। इसमें सबसे उपयुक्त दरें देने वाली कंपनी से जेट प्लेन खरीदी फाइनल की जाएगी।

सात सीटर प्लेन में होंगी कई सुविधाएं
 सीएम और विशिष्ट अतिथियों के लिए जो नया जेट प्लेन खरीदा जा रहा है वह कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें डबल इंजन होंगे ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की जोखिम नहीं रहे। इस जेट विमान में सात यात्री बैठ सकेंगे। इसके अलावा दो पायलट के लिए भी सीटें होंगी। नया जेट प्लेन तीव्र गति से चलने वाला होगा। इसके उपयोग से एक जगह से दूसरी जगह कम समय में पहुंचा जा  जेट विमान में यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आरामदेह सीटें इसमें होगी।

 अभी एकमात्र हेलीकॉप्टर से चल रहा काम
वर्तमान में सरकार के विमानन बेड़े में एक मात्र हेलीकॉप्टर मौजूद है।  155 बी-1 हेलीकॉप्टर में डबल इंजन है। इससे फिलहाल सीएम, राज्यपाल और अन्य विशिष्ट अतिथियों की यात्राएं कराई जाती है। लंबी दूरी के लिए विमानन विभाग सीएम और वीआईपी के लिए किराये के विमान और हेलीकॉप्टर का समय-समय पर उपयोग करता आ रहा है।

क्षतिग्रस्त विमान हो डिस्पोज ऑफ
 ग्वालियर में क्षतिग्रस्त हुए राज्य सरकार के विमान बी2-250 को डिस्पोज ऑफ करने की तैयारी में है। इसके लिए इसकी कीमत का वेल्युशन कराया जा रहा है। इसके बाद इसे बेचने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद इस विमान को बेचा जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago