25 मार्च के बाद घोषित होगा राज्य सेवा परीक्षा- 2025 का परिणाम, चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे

इंदौर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग अब इसके आधार पर अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगा। यह कार्य अगले 20 दिनों में पूरा किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 मार्च के बाद घोषित होने की उम्मीद है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा के लिए एक लाख 18 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 82 प्रतिशत अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे।
परीक्षा होने के सप्ताहभर बाद अस्थायी उत्तर कुंजी पोर्टल पर अपलोड की गई। इस पर अभ्यर्थियों को पांच दिनों के भीतर आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया।
सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में सात से आठ प्रश्नों में त्रुटियां पाई गईं, जिन पर अभ्यर्थियों ने सही उत्तर से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत किए।
वहीं सामान्य अभिरुचि परीक्षण के प्रश्नपत्र में सभी उत्तर सही पाए गए। आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित (अंतिम) उत्तर कुंजी जारी कर दी गई।
इसके आधार पर अब उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, अब किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नौ से 14 जून के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की तरफ से मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को महीनेभर का समय दिया जाएगा।

ये रिक्त पद हैं
आयोग ने 18 विभागों में रिक्त 158 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की है। 10 एसडीएम, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 वित्त विभाग, 7 सहकारी निरीक्षक के पदों पर भर्ती की जाएंगी। आयोग ने सीटों का विभाजन कर रखा है, जिसमें 38 अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी, 35 ओबीसी और 13 ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

39 seconds ago
CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 198.5 मिमी औसत वर्षा हो…

4 minutes ago
CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

जशपुरनगर । मानसून सीजन को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए जिला…

7 minutes ago
CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

16 minutes ago
CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

जशपुरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने…

19 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सरकारी और निजी स्कूलों में…

22 minutes ago