आज से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023, केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचना होगा

इंदौर.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की सोमवार से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 शुरू होगी। 229 पदों के लिए साढ़े छह हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए आयोग ने 10 जिलों में परीक्षा रखी है। यहां 22 शैक्षणिक संस्थानों को केंद्र बनाया है, जिसमें अकेले इंदौर में 9 केंद्र रखे गए है। आयोग ने परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की, जिसमें अभ्यर्थियों को पेपर शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। यहां तक कि सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल परीक्षा कक्ष में लाने की अनुमति दी। हालांकि केंद्रों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक उड़नदस्ता टीम बनाई है, जो नकल रोकने के लिए निगरानी करेंगी।

229 पदों पर होंगी नियुक्तियां
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए आठ विभागों में रिक्त 229 पदों पर नियुक्तियां निकाली। 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, 16 विकासखंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन-तीन नायब तहसीलदार व आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं।

17 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, महीनेभर के भीतर आयोग ने 18 जनवरी को रिजल्ट घोषित कर दिया। मुख्य में 5 हजार 589 और प्रावधिक भाग में 1 हजार 73 अभ्यर्थियों की सूची निकाली गई। कुछ दिन बाद आयोग ने तुरंत 11 मार्च से पीएससी मुख्य परीक्षा रखी है। रिजल्ट और मुख्य परीक्षा के बीच कम दिन का अंतर होने से अभ्यर्थी नाराज थे। कई दिनों तक प्रदर्शन भी किया। आयोग ने तारीख में कोई बदलाव नहीं किया।

10 जिलों में होगी परीक्षा
11 से 16 मार्च के बीच इंदौर, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, बड़वानी, सागर, उज्जैन, रतलाम, ग्वालियर में केंद्र बनाए। 22 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अधिकारियों के मुताबिक इंदौर के 9 सेंटर पर 3 हजार अभ्यर्थी होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

8 hours ago