प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान

15 से 30 जुलाई तक विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया जाएगा जागरूक

भोपाल

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान संचालित किया जाएगा। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलेगा।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को अभियान के अंतर्गत समयबद्ध रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के दौरान विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देंगे। अभियान की शुरुआत 15 जुलाई 2026 को होगी। जागरूकता रैली, ड्रग अवेयरनेस रन की गतिविधियां होंगी। इस दौरान स्थानीय मीडिया के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे तथा नशा मुक्ति से जुड़े पम्पलेट वितरित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता के लिए रील्स एवं शॉर्ट फिल्म निर्माण तथा उनका प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही नशा मुक्ति विषय पर विशेष व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन आयोजित होंगे।

उच्च शिक्षण संस्थानों के आसपास तम्बाकू, सिगरेट या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं हो, इस संबंध में भी जागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी नशा मुक्ति का संदेश देंगे। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: NCC

Recent Posts

CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

रायपुर : राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत…

14 seconds ago
बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला…

15 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

इंदौर  देश भर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक…

24 minutes ago
लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टोल गुजरे वाहन, लैंड पूलिंग के विरोध में भाकियू का धरना

लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टोल गुजरे वाहन, लैंड पूलिंग के विरोध में भाकियू का धरना

लुधियाना. भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) का लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू हो गया…

25 minutes ago
बिलासपुर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, जेसीबी का बकेट फंसने से हादसे की आशंका

बिलासपुर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, जेसीबी का बकेट फंसने से हादसे की आशंका

बिलासपुर. पेंड्रारोड स्टेशन से बिलासपुर आ रही खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे करगीरोड स्टेशन में…

1 hour ago