जबलपुर में फेक रजिस्ट्री से बैंक से करोड़ों की ठगी करने वाली गैंग STF ने का पर्दाफाश

जबलपुर

 जबलपुर में लगातार बैंकों से फर्जी रजिस्ट्री लगाकर लोन लेने की शिकायत आने पर एसटीएफ की टीम ने मामले की जांच कर आरोपियों के एक गिरोह को हिरासत में ले लिया है. सुमित काले नाम के एक शख्स ने एसटीएफ को शिकायत की थी कि उसकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर बैंक में मिलीभगत करके लाखों रुपये का लोन लिया गया है.

सुमित की शिकायत को आधार बनाते हुए एसटीएफ की टीम ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में संपर्क कर रजिस्ट्री जब्त की और इसकी जांच कलेक्ट्रेट कार्यालय में कराई गई. रजिस्ट्री की पुष्टि में पता चला कि हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की तरफ से जिस रजिस्ट्री के आधार पर लोन दिया जा रहा है, वो असल में सुमित काले के नाम पर है, लेकिन बैंक में गिरवी रखने के लिए फर्जी रजिस्ट्री तैयार की गई है.

आरोपी ऐसे करते थे फर्जी रजिस्ट्री

इस मामले की जांच-पड़ताल में विकास तिवारी नाम का एक आरोपी पकड़ा गया. आरोपी के पकड़े जाने पर इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. आरोपी विकास तिवारी लोगों को होम लोन दिलाने का काम करता था. विकास के साथ मिलकर संदीप चौबे, अनीश और अनवर लोगों से ली गई असली रजिस्ट्री को फोटोशॉप के जरिए फर्जी रजिस्ट्री में बदलते थे.  इसके बाद उप पंजीयन की फर्जी सील लगाई जाती थी, जिसके बाद सभी आरोपी मिलकर बैंकों में फर्जी रजिस्ट्री को गिरवी रख लोन लेते थे.

फर्जीवाड़े में एक्सिस बैंक का पूर्व मैनेजर भी शामिल

इस पूरे फर्जीवाड़े में एक्सिस बैंक का पूर्व मैनेजर अनुभव दुबे भी शामिल था. अनुभव आरोपियों से मिलीभगत कर अपने बैंक में लोगों के नाम के फर्जी अकाउंट खुलवाता और इसी अकाउंट में फर्जी रजिस्ट्री पर दिए गए लोन की रकम आती थी. इस पूरे गिरोह ने मिलकर एक ऐसा तंत्र बना लिया था, जिसमें असली रजिस्ट्री को फर्जी रजिस्ट्री में बदलकर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड लगाकर बैंकों में होम लोन के लिए अप्लाई किया जाता और फिर लोन की रकम निकाल ली जाती थी.

9 आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

एसटीएफ की टीम ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास 10 फर्जी रजिस्ट्री, 4 पैन और कार्ड आधार कार्ड, एक्सिस बैंक की रकम की दस्तावेज, आरोपियों के मोबाइल और रजिस्ट्री बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन जब्त की है.

एसटीएफ का कहना है कि गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं. कुल 22 लोगों का गिरोह होने की संभावना है, जिन्होंने 40 से 50 लोगों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर लोन लिया है. फिलहाल, बैंकों से ली गई रकम तकरीबन 4 से 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है जो आगे जाकर जांच में बढ़ भी सकती है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: stftop-news

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

6 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

6 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

6 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

6 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

6 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

6 hours ago