कांवड़ यात्रा पर खंडवा में पथराव, तनाव की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा

खंडवा.

 शहर के कहारवाड़ी क्षेत्र में जय हिन्दू राष्ट्र कावड़यात्रा में अचानक हुए पथराव होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया। घटना में तहसीलदार की गाड़ी के कांच फूटे हैं। कावड़ियों को खदेड़ने के बाद स्थिति सामान्य हुई। जिला प्रशासन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इसके साथ लोगों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नही करने की हिदायत दी। शहर में सोमवार को जय हिंदू राष्ट्र की कावड़ यात्रा निकली।

रात करीब 8:30 बजे कहारवाड़ी चौक के पास कावड़ यात्रा का आखिरी हिस्सा पहुंचा था। इस दौरान अमित जैन सहित 100 से अधिक कावड़ियों वही खड़े हुए थे। इस दौरान अचानक कही से पत्थर आने की बात पर से अचानक पथराव हो गया। इससे भगदड़ मच गई। स्थिति को बिगड़ते हुए देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

अचानक बरसने लगे पत्थर

चौकी के सामने यात्रा पर अचानक कहीं से पत्थर बरसाना शुरू हो गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग तितर-बितर हाेने लगे। करीब पांच मिनट तक असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। उपद्रवियों ने एक बाइक में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही तहसीलदार के वाहन का कांच भी तोड़ दिया।

पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति

यात्रा में करीब 500 की संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को कंट्रोल में लिया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज भी किया और उन्हें वहां से खदेड़ा।

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा समापन की ओर थी। अचानक कुछ लोगों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियाें की पहचान की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई जाएगी।

पथराव के दौरान ज्यादातर अफसर पुलिस चौकी के पास बैठे थे। सूचना पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। धारा 144 लागू करने के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

पुलिस को थी आशंका

पुलिस को यात्रा में पहले से गड़बड़ी की आशंका थी। इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

3 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

3 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

3 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

3 hours ago